मुखानी में शव मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी, जून 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।एसओ सुशील जोशी ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली। डायल 112 और चीता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अचेत व्यक्ति को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी उम्र तकरीबन 40 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पता लगा है कि मृतक मजदूरी करता था। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.