हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी में एक बार फिर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पैतृक गांव अल्मोड़ा गई एक महिला के बंद घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गुसाईपुर, मुखानी निवासी तुलसी बिष्ट ने बताया कि वह 18 अप्रैल को अपने नौवीं में पढ़ने वाले बेटे के साथ पैतृक गांव लमगड़ा, अल्मोड़ा गई थीं। 20 अप्रैल को जब वापस लौटी तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, हार, टप्स, चांदी की पायल सहित तकरीबन नौ लाख रुपये के जेवर गायब थे। पीड़िता गत्ता फैक्ट्री में पैकिंग का कार्य करती है। पति का निधन कुछ साल पहले हो गया जबकि बेटा कक्षा नौ का छात्र है। महिला ने बताया कि ये जेवर उन्होंने कड़ी मेहनत से जोड...