हल्द्वानी, मई 27 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के लामाचौड़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के निजी कार्यालय से चोरों ने पांच लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोपी की तलाश में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक बच्चीनगर, लामौचाड़ में कन्नू कनवाल का अपना निजी कार्यालय है। वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। पीड़ित के मुताबिक रोजाना की तरह मंगलवार रात भी वह अपने कार्यालय को बंद कर नजदीक में ही स्थित अपने घर चले गए थे। आधी रात के बाद कुछ अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़े और शटर को भी नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- मुखानी में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से पांच लाख नकदी चोरी अंदर घुसकर गल्ले से पांच लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...