हापुड़, जून 25 -- पिलखुवा। स्लेज फार्म स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मंगलवार सायं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 74वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखर्जी पुस्तकालय द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सभी छह छंदों का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों तथा बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से संबंधित उस दौर की परिस्थितियों और डॉ. मुखर्जी के योगदान की जानकारी भी...