मुखर्जी नगर में छात्रों ने सीएम को बताई लाइब्रेरी और पीजी की समस्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- राजधानी के प्रमुख शैक्षणिक व कोचिंग हब मुखर्जी नगर क्षेत्र का मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके दैनिक जीवन, आवास, अध्ययन के माहौल, सुरक्षा तथा क्षेत्र में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को समझा। उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
छात्रों की समस्याओं पर संवाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में किफायती लाइब्रेरी की कमी और मौजूदा लाइब्रेरी के बार-बार बंद होने से पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या रखी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.