रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर। मुखर्जी नगर जगतपुरा में सार्वजनिक मां काली पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा प्रवाहित हुई। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने 'हरे रामा-हरे कृष्णा' का भावपूर्ण संकीर्तन कर पूरे क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और संकीर्तन श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नाम संकीर्तन के माध्यम से मनुष्य को मानसिक शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। यहां कमेटी अध्यक्ष कनेक मंडल, महासचिव गौरव मंडल, कोषाध्यक्ष श्यामा रंग, बलाई विश्वास, नारायण मण्डल, अमृत लाल, तपन गोलदार, हरीश विश्वास, शंकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...