सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जनपद में सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक एकता का भव्य संदेश देखने को मिला। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं देवेंद्र नाथ सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को सामाजिक समरसता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के थरौली से निकली सामाजिक समरसता रैली को क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अशोक मार्ग से होते हुए लोहिया कला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.