मऊ, अप्रैल 15 -- घोसी। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अपहरण के मुकदमे में आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी मुरली सोनकर निवासी नियामपुर थाना सरायलखंसी मझवारा के इंदारा रोड स्थित अदरी-मधुबन शहीद रोड पर किसी वाहन का इंतजार कर भागने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर आवश्यक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.