मुखबिरी के शक में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष के तौर पर हुई है। अब तक की जांच के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में हत्या की है। आयुष अपने पिता नवीन और मां पूजा के साथ पूंठ गांव में रहता था। वह बुधवार देर रात लखी राम चौक पर मौजूद था। इसी दौरान नाबालिगों के गुट ने उस पर हमला कर दिया। हमले में आयुष की बाईं जांघ पर चाकू से वारकर आरोपी फरार हो गए।घायल आयुष किसी तरह घर पहुंचा। वहां खून अधिक बहने के कारण वह बेहोश हो गया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.