मुखबाधिर मजदूर युवक को बेरहमी से पीटा, घायल
शामली, मई 5 -- कांधला। एक मजदूर परिवार के साथ बड़ा अन्याय हुआ। एलम गांव के एक किसान ने बोलने में असमर्थ युवक को खेत में पेशाब करने पर न सिर्फ पीटा, बल्कि जबरन काम कराने का दबाव भी डाला। मामला सामने आने पर पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने की मांग की है। बागपत क्षेत्र के गांव असारा निवासी शकील पुत्र जैनुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ एलम स्थित एमबीएफ भट्टे पर रविंद्र के यहां मजदूरी करता है। उसने आरोप लगाया कि आज सुबह उसका मुखबाधिर भाई शौकीन पेशाब करने के लिए पास के खेत में गया था। खेत मालिक कल्लू किसान ने शौकीन के साथ जबरदस्ती की और खेत में काम करने को कहा। जब शौकीन ने काम करने से मना किया तो कल्लू आगबबूला हो गया और उसे बेरहमी से पीटा। जब शकील ने इस बारे में कल्लू से पूछताछ की तो उसने उसे भी गालियां देते हुए वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.