मुक्त विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन 12 जुलाई को
प्रयागराज, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के यमुना परिसर स्थित त्रिवेणी सामुदायिक भवन में 12 जुलाई को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में करीब 300 पुरातन छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा विश्वविद्यालय से उनके संबंधों को और मजबूत बनाना है। मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. धनंजय चोपड़ा, निशांत दुबे सहायक महाप्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत्यकाम करेंगे। पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिला विद्या भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.