प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम हुआ। विश्वविद्यालय, राजकीय क्षय रोग चिकित्सालय और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी है। नियमित दवा, पौष्टिक आहार और सकारात्मक सोच जरूरी है। वित्त अधिकारी पूनम मिश्रा ने मरीजों को नियमित जांच, दवा का पूरा कोर्स और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। मेजर डॉ. एसके सिंह ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पौधरोपण, टीबी मरीजों को पोषण आहार यह भी पढ़ें- Moradabad News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने 100 टीबी मरीजों को गोद लिया यह भी पढ़ें- 76 क्षय र...