प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में 8 को जीएसटी 2.0 सुधारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। आईसीएसएसआर, नई दिल्ली के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं और पंजीकरण विश्वविद्यालय वेबसाइट पर शुरू हो चुका है। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि जीएसटी आर्थिक दक्षता, डिजिटलीकरण, कर अनुपालन और अंतरराज्यीय व्यापार को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। संगोष्ठी में कर दर युक्तिकरण, एमएसएमई अनुपालन, राजकोषीय संघवाद और पारदर्शिता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। प्रो. देवेश रंजन त्रिपाठी संयोजक बनाए गए हैं। शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.