प्रयागराज, मई 7 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जीएसटी 2.0 सुधारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से होने वाली संगोष्ठी विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। देशभर के शिक्षाविद, प्रबंधन विशेषज्ञ, कर सलाहकार और शोधार्थी हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि इग्नू के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव होंगे। विशिष्ट अतिथि जीएसटी उपायुक्त दिव्येंदु शेखर गौतम मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. आलोक कुमार राय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत्यकाम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.