प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 से 2019-20 के दौरान प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा संचालन के नाम पर सात करोड़ रुपये से अधिक का घपला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई, नई दिल्ली को भेजी गई शिकायत को उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने भी विश्वविद्यालय में लगाए गए आरोपों की जांच कराने के निर्देश जारी किए। शासन स्तर से विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तृत आख्या मांगी गई है。

शिकायतकर्ता का आरोप कौशाम्बी जनपद के कड़ा अलीपुरजीता निवासी शिकायतकर्ता आनंद कुमार की ओर से सीबीआई को भेजे गए शिकायत पत्र 8 अक्तूबर 2025 में आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 से ...