मुक्त विवि में बीएड एवं स्पेशल बीएड के लिए आवेदन 27 से
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए बीएड एवं बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू होंगे। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहा कि दोनों पाठ्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) एवं भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त हैं। प्रवेश परीक्षा आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक शिक्षा विद्या शाखा के निदेशक प्रो. पीके स्टालिन ने कहा कि आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड, शुल्क विवरण एवं महत्वपूर्ण तिथियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। शिक्षार्थी अन्य कार्य अथवा दूसरे शैक्षिक कोर्स में प्रतिभाग करते हुए भी इस कोर्स को कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुक्त विवि में बीएड-स्पेशल बीएड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.