मुक्त विवि के अध्ययन केंद्र बनलेख में प्रवेश प्रकिया शुरू
बागेश्वर, जुलाई 7 -- देवेंद्र पांडे, बनलेख। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के अध्ययन केंद्र शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय, दुगनाकुरी बनलेख में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की है। इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र के अनुसार बीए और एमए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र विषयों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश लिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के तहत 17 स्नातक, 35 परास्नातक, 16 डिप्लोमा और 29 प्रमाणपत्र कार्यक्रम संचालित हैं। यह भी पढ़ें- Allahabad University : इलाहाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.