प्रयागराज, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. सत्यपाल तिवारी ने की। वक्ता प्रो. रुचि वाजपेयी और प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षक की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी शिक्षक का स्थान कोई नहीं ले सकता। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. सुनील कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- शिक्षक आदर सम्मान के लिए मोहताज नहीं यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षक भविष्य को दिशा देने वाला सच्चा मार...