मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता।मुंगेर नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश जारी किया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र में नगर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को पुनः अतिक्रमण नहीं होने देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त ने अपने पत्र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के वर्ष- 2019 के निर्देश का उल्लेख करते हुए कहा है कि, जिन सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है, वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देना संबंधित थाना की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही, नगर आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि, वे अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की नियमित निगरानी करें और यदि कहीं पुनः अतिक्रमण का प्रयास हो तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। जारी पत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.