मुक्तेश्वर होम स्टे एसोसिएशन ने मनाया पांचवां वार्षिकोत्सव
नैनीताल, मार्च 15 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। मुक्तेश्वर होमस्टे एसोसिएशन का पांचवां वार्षिकोत्सव रविवार को टेरी गेस्ट हाउस लेटीबुंगा में मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने कहा कि होमस्टे योजना पर्यटन और स्वरोजगार में अहम भूमिका निभा रही है। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। उन्होंने होमस्टे एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे कार्य की भी सराहना की। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री यशोधर मठपाल ने होमस्टे संचालकों से संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। कृषि और बागवानी से होमस्टे योजना को काफी आगे बढ़ाया जा सकता है। मुक्तेश्वर होमस्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश उनियाल ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। जिसमें होम स्टे संचालकों के लाइसेंस, बिजली, पानी, बैंक ऋण आदि पर चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.