मुक्तेश्वर से शुरू हुआ अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज
नैनीताल, नवम्बर 20 -- नैनीताल : अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 शुक्रवार को मुक्तेश्वर से शुरू हुआ| आईटीबीपी समेत 20 राज्यों के 80 साइकिलिस्ट को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया| इससे पूर्व गुरुवार शाम को मुक्तेश्वर स्थित एक रिजॉर्ट में गाला डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी उत्तराखंड के दस जिलों से होकर कुल 658 किलोमीटर का सफर तय करेंगे| जिसका समापन 26 नवंबर को मसूरी में होगा।इस दौरान पर्यटन सचिव धीराज गर्बयाल, केएमवीएन महाप्रबंधक मनीष सिंह, सीआईएफ के संयुक्त सचिव शैलेन्द्र पाठक, नितिन राणा, गिरधर मनराल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिलों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरो रहा एमटीबी चैलेंज : धामी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.