नैनीताल, जनवरी 8 -- मुक्तेश्वर। यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री चंदन लोधियाल का कहना है कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में करीब 200 से अधिक होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं। कई में 6 से अधिक कमरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी लगभग बाहरी लोगों के हैं, जो दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, लखनऊ जैसे बड़े शहरों के निवासी हैं। इन लोगों ने मुक्तेश्वर क्षेत्र में जमीनें खरीद कर उस पर आधुनिक सुविधा से सुसज्जित घर बनाया है, जिन्हें होम स्टे बना कर पर्यटकों को दिया जा रहा। कहा कि गैर पंजीकृत होम स्टे खुलेआम सरकार और पर्यटन विभाग को चूना लगा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मुक्तेश्वर क्षेत्र के सभी होम स्टे के दस्तावेज और लाइसेंस की जांच करने मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.