नैनीताल, अप्रैल 27 -- मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर स्थित आईसीएआर-इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। जिसमें किसानों के लिए गोष्ठी आयोजित कर पशु रोग, प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेश चंद्र जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान किसानों को सामग्री वितरित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम में दी गयी अहम जानकारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...