नैनीताल, जून 14 -- मुक्तेश्वर। हिल स्टेशन मुक्तेश्वर में पर्यटकों की भारी भीड़ स्थानीय के लिए मुसीबत बन गई है। भटेलिया-मुक्तेश्वर सिंगल-लेन मार्ग पर क्षमता से अधिक वाहन आ रहे हैं, जिससे रोज यहां लंबा जाम लग रहा है। क्रैश बैरियर होने से पैदल चलने की जगह नहीं बची है और पार्किंग संकट गहरा गया है। इस जाम के कारण स्कूली बच्चे रोज़ 2-3 घंटे देरी से घर पहुंच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन मूकदर्शक बना है। पर्यटकों के कचरा फैलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं क्षेत्र में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन व्यवस्थाएं न होने से लोग चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- मुक्तेश्वर में भारी जाम से स्थानीय लोग बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...