नैनीताल, जुलाई 13 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। रामगढ़ विकासखंड के सतबुंगा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटा-खपराढ़ में नए विद्यालय भवन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने विरोध स्वरूप अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा, जिसके चलते स्कूल में पूरे दिन एक भी छात्र नहीं पहुंचा। शिक्षकों ने बच्चों को ऑनलाइन कार्य उपलब्ध कराया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में कुल 30 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन सोमवार को सभी छात्र अनुपस्थित रहे। विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ समय पर विद्यालय पहुंचा और दिनभर बच्चों का इंतजार करता रहा। विद्यालय में दो सहायक अध्यापिकाएं तथा संस्था की ओर से नियुक्त एक बाल शिक्षिका कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: आक्रोशित अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल ...