मुक्तेश्वर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
नैनीताल, मई 23 -- नैनीताल। जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय की ओर से अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन तथा सीओ रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में मुक्तेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजपाल पुत्र तोता राम निवासी ग्राम बिहारीपुर, अब्दुल रहमान, थाना क्यारा/क्वेलडिया, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हरि राम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.