मुक्ति संस्था ने 36 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
रांची, मई 31 -- रांची, संवाददाता। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 36 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक पैक किया जाता है। जुमार नदी तट पर संस्था के सदस्यों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। संस्था का उद्देश्य ऐसे अज्ञात शवों को भी सम्मानजनक विदाई देना है। मुक्ति संस्था अब तक 2,189 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है, जो मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का एक अनूठा उदाहरण है। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.