आदित्यपुर, मई 10 -- चांडिल। चांडिल के बामनी नदी श्मशान घाट स्थित मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति को लेकर श्याम सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल डीसी नीतीश कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि पिछले वर्ष लगातार बारिश के कारण विधायक निधि से बने मुक्ति धाम का सड़क क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, शवदाह के लिए बनाए गए दोनों शेड और पेबर ब्लॉक भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। समिति ने डीसी से मुक्तिधाम में एक ओर शेड निर्माण और लाइट की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नवीन पंसारी, अनिल जालान और आयुष पसारी शामिल थे। पंसारी ने बताया कि डीसी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- अत्येष्टि के लिए वसूले जाने वाले शुल्क के नहीं मिले अभिलेख उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीडीओ को भी ज्ञापन सौंपा गया था। जिसपर बीडीओ ने बताया कि मा...