बोकारो, अप्रैल 25 -- बेरमो। राम बिलास टेन प्लस टू उवि बेरमो के पास मुक्ति द्वार में दूर दराज सुभाष नगर, फील्ड क्वायरी, जवाहर नगर, कारो बस्ती, बिरसानगर तीन नंबर रामनगर, बेरमो सीम व करगली बाजार सहित अन्य जगहों से लोग आते हैं। लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं होने के कारण बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री सह समाजसेवी छोटू कुमार रवानी और मंदिर पुजारी महाकाल साधक राजू मिश्रा ने इस दिशा में पहले करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...