मुक्तिधाम में पहली बार गंगा किनारे लहराया तिरंगा, मुंगेर सेवा मंच ने दिया समानता का संदेश
मुंगेर, अगस्त 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंगेर सेवा मंच ने शनिवार को गंगा किनारे स्थित मुक्तिधाम परिसर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों और डोम राजा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को समानता और मानवता का अनोखा प्रतीक बना दिया। संजय बबलू ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक है। समाज के मुख्यधारा से दूर समझे जाने वाले लोगों के साथ आजादी का जश्न मनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। देशभक्ति के जयघोष के बीच शहीदों को नमन किया गया और जलेबी बांटकर खुशियां मनाई गईं। यह भी पढ़ें- Ara News: साक्षरता और सामाजिक समानता पर दिया जोर मौके पर रवि शंकर पांडेय, आकाश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranch...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.