मुंगेर, मई 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में बदलाव और मुक्तिधाम के समीप रेत भर जाने से उत्पन्न जल निकासी की गंभीर समस्या के समाधान की कवायद तेज हो गई है। रविवार को स्थानीय विधायक कुमार प्रणय ने मुंगेर सेवा मंच के सदस्यों के साथ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय बबलू, शिवदयाल यादव और संतोष पोद्दार ने विधायक को बताया कि रेत जमा होने के कारण क्षेत्र में गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है。

नगर आयुक्त कल करेंगे स्थल का मुआयनाः विधायक कुमार प्रणय ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही नगर आयुक्त को दूरभाष पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि जल निकासी...