लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- बुधवार को अंत्येष्टि स्थल योजना के तहत वार्ड संख्या 06 मोहल्ला तीर्थ गोकर्ण वार्ड द्वितीय स्थित मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के बाहर नव निर्मित स्नानघर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, जीडी गोयनका के डायरेक्टर अतुल अग्रवाल, पंजाबी महासभा अध्यक्ष पारस साहनी, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय बंसल ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि शिव मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद अंत्येष्टि के उपरांत स्नान करने में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के पास स्नानघर का निर्माण कराया गया है, जिससे शोकाकुल परिजनों को अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। कार्यक्रम मे...