मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर। मुक्तिधाम अप्पन पाठशाला की माही को मैट्रिक में 454 अंक मिले हैं। अप्पन पाठशाला के संस्थापक सुमित कुमार ने बताया कि माही कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर हम सबका मान बढ़ाया है। इस वर्ष दो छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा दी थीं। दूसरी का भी अंक संतोषजनक है। दोनों छात्राएं पिछले सात वर्षों से पाठशाला में पढ़ रही हैं। माही कुमारी के पिता सब्जी दुकान चलाते हैं तो मां दैनिक मजदूरी करती है। माही का लक्ष्य आईएएस बनना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...