मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुक्तिधाम में चलने वाली अप्पन पाठशाला की माहिरा और संध्या ने राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये अपना हुनर दिखाएंगी।भागलपुर खेल भवन में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर वुशू चैंपियनशिप 2026 में अप्पन पाठशाला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में माहिरा कुमारी और संध्या कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। माहिरा और संध्या ने इसका पूरा श्रेय अपने वुशू गुरु सुनील कुमार, अजीत कुमार सिंह और करण कुमार को दिया। यह भी पढ़ें- मुक्तिधाम अप्पन पाठशाला की माहिरा और संध्या ने जीता स्वर्ण कहा कि हमारे गुरुजनों क...