समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव के वार्ड 9 स्थित चौर में शुक्रवार की दोपहर बाद हुई आगलगी में 6 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें करीब एक दर्जन किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। लोगों के मुताबिक आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया। जानकारी के अनुसार मुक्तापुर के वार्ड 9 में अचानक विद्युत तार से आग का चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गया। इसमें गांव के ही लक्ष्मण प्रसाद, रामविलास यादव, उमेश प्रसाद यादव, रामवृक्ष राय, राघवेंद्र यादव, यशवंत कुमार, अखिलेश पासवान, अरुण राय, मुकेश राय, रामाश्रय प्रसाद एवं बिंदेश्वर पासवान सहित अन्य किसानों के 6 एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों से आग की उठती हुई लपटे देखकर आसपास के किसान दौड़कर खेत में पहुंचे और आग बुझाने की प्र...