मुक्केबाजी में सत्यम ने जीता कांस्य पदक
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- फर्रुखाबाद।चित्रकूट में अयोजित अंडर 17 बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के पांच मुक्केबाजो सत्यम, आयुष, उज्जवल मिश्रा, आलेख कुमार, अरमान बाबू ने प्रतिभाग किया। जिनमे ससत्यम श्रीवास्तव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रशिक्षक पूनम शर्मा कानपुर मंडल टीम की कोच रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले और पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक दीपक कटियार ,अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सचिव संजीव कटियार , हर्षवर्धन कटियार, सचिन सिंह, निशा परिहार, कुलदीप शर्मा, करन कुशवाहा आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- वर्णित ने स्टेट बॉक्सिंह में रजत पदक जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.