फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- फर्रुखाबाद।राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन डा. बीआर अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा दीपा शुक्ला ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मुक्केबाजी संघ सचिव संजीव कटियार, प्रशिक्षक पूनम शर्मा, अंकित कटियार ,सचिन सिंह, कुलदीप शर्मा, निशा परिहार, करण कुशवाहा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बारिश बाद बोई मक्का झुलसीबीते दिनों जिले में बारिश हुई थी इसके बाद किसानों ने मक्का की बुवाई कर दी थी। लेकिन धूप की अधिक तपिश के कारण खेतों में उगी मलका झुलस रही है। किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतने कम समय की मक्का झुलस रही है तो यह कैसे हो पाएगी। मक्का की खेती को लेकर किसान चिंतित है। किसानों का कहना है जिस तरह का तापमान चल रहा है ...