अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़ । राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नाम रौशन किया है। अलीगढ़ मंडल के पुरुष व महिला मुक्केबाजों ने तीन पदक हासिल किया। गौरव कुमार ने रजत पदक, महिला वर्ग में कुसुम भगेल ने गोल्ड मेडल, भारती शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर अलीगढ़ मंडल का गौरव बढ़ाया। पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में अपने खेल के कौशल को निखारेंगे। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के कोच अथक पटेल को एडीएम (प्रशासन) पंकज कुमार एवं क्रीड़ा अधिकारी राममिलन के द्वारा बधाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...