गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न भार वर्ग के मुक्केबाजी खेल के ट्रायल की तिथि जारी कर दी गई है। शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 जून की सुबह 08 बजे से जनपद का ट्रायल लिया जाएगा। वहीं, इसी दिन 11 बजे से मंडल (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज) की बालक वर्ग मुक्केबाजी टीम का चयन/ट्रायल प्रस्तावित है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जून तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, बालिका वर्ग का मंडलीय ट्रायल सुबह 11:30 बजे से प्रस्तावित है, जिनकी प्रतियोगिता सहारनपुर में 15 से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- बॉक्सिंग प्रतियोगिता का ट्रायल आज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिल...