वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 13 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को आठ मुकाबले खेले गए। इसमें गोरखपुर की नीशु सिंह, मुरादाबाद की कुमारी हिरत. चित्रकूट की रोहिणी, प्रयागराज की मेघा, गोरखपुर की तेजस्विनी गुप्ता, कानपुर की अंजलि वाजपेयी, वाराणसी की चांदनी मौर्या, अयोध्या की रिया शुक्ला ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक शरद चन्द्र, कंचन भारती, कविता गोड़, संतोष त्यागी, पंकज शर्मा, शैली यादव, अमित गुप्ता निर्णायक रहे। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव प्रमोद कुमार थे। इस मौके पर आरएसओ नवीन सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव जनार्दन यादव, साई के एनसीओई के प्रभारी शुभांशु द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वाराणसी बनेगा देश का बॉक्सिंग हब यह भी प...