मुकेश हत्याकांड में चार अभियुक्त साक्ष्य के अभाव में रिहा,चार साल बाद आया फैसला,
मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता के न्यायालय ने चार अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। इस मामले में घटना के करीब चार वर्ष बाद बुधवार को न्यायालय का फैसला आया। प्रधान जिला जज के न्यायालय में सेशन वाद संख्या- 90/2023 पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद सूरज झा उर्फ रवि झा, सोमनाथ सिंह, सतीश शर्मा और राहुल साह उर्फ संगम राय को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। अभियोजन पक्ष के अपर लोक अभियोजक आरोपों को साबित करने में सफल नहीं रहे। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत सिंह एवं मनमोहन सिंह ने बहस में भाग लिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.