मुकेश हत्याकांड :::प्रेम प्रसंग और 12 लाख बीमा की रकम के लालच में बहा दिया पति का खून
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- पति-पत्नी के रिश्ते और भारतीय संस्कृति में अग्नि के समक्ष लिए जाने वाले सात फेरों व सात वचनों की परंपरा को पूनम ने शर्मसार कर दिया। प्रेम प्रसंग और पति के नाम 12 लाख के बीमा की रकम तथा बची हुई जमीन हासिल करने के लालच में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस उसके प्रेमी और उसके साथी की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान के अनुसार 15 सितंबर को कोतवाली डिबाई क्षेत्र के ग्राम सतोहा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमपाल का शव ग्राम उदयपुर के पास कीचड़ में पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हत्या की कड़ियां मृतक की पत्नी पूनम से जुड़ती चली गईं। यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.