देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर पंजाब के होशियारपुर में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में उत्तराखंड के देहरादून जनपद के नथुवावाला निवासी मुकेश राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर दौड़ के 60 प्लस आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह दूरी मात्र 42 मिनट 33 सेकंड में पूरी कर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी मुकेश राणा का कहना है कि उम्र केवल एक संख्या है और जुनून व अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...