मुकेश मोदी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोडरमा, जून 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी मुकेश मोदी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुकेश मोदी समाज सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वक्ताओं ने कहा कि मोदी समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.