मुकेश प्रसाद को परवादून कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कमान
रिषिकेष, जुलाई 31 -- उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जौलीग्रांट के मुकेश प्रसाद को परवादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद का स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.