मुकेश पासवान बने संरक्षण समिति के सदस्य
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड श्री गांधी पुस्तकालय में रविवार को संरक्षण समिति की बैठक सभापति डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन संस्था के सचिव देवीलाल ने किया। पूर्व संरक्षण समिति सदस्य डॉ. अंजनी कुमार अग्रवाल के निधन से रिक्त स्थान पर मुकेश पासवान को संरक्षण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। संस्था के साधारण सदस्य बनाए जाने के लिए दो महीने की अवधि निर्धारित की गई है। बैठक में संरक्षण समिति सदस्य प्रो. डॉ. विजय कुमार जायसवाल, धर्मनाथ प्रसाद, सुरेश कुमार चाचान, नरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थिति के लिए सभापति को धन्यवाद दिया गया। यह भी पढ़ें- संजय बने श्री शनि परिवार सेवा समिति के उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार साहू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.