गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। कहचरी स्थित जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन के जिला संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार पाण्डेय और संजय कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ, जबकि महामंत्री पद के लिए अजमत अकरम और नीरज गुप्ता मैदान में रहे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना चुनाव अधिकारी अजय कुमार की निगरानी में सम्पन्न कराई गई। कुल 21 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। मतगणना के परिणाम में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार पाण्डेय को 11 मत और संजय कुमार गुप्ता को 10 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए अजमत अकरम को 11 मत मिले, जबकि नीरज गुप्ता को 10 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह मुकेश पाण्डेय अध्यक्ष और अजमत अकरम महामंत्र...