धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया के निदेशक (एचआर) का अतिरिक्त प्रभार निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी को मिलेगा। इससे संबंधित प्रस्ताव को कोयला मंत्री ने स्वीकृति दे दी है। कोयला मंत्रालय की ओर से इस बावत कोल इंडिया चेयरमैन को शुक्रवार को पत्र जारी कर जानकारी दे दी गई है। 27 जुलाई को कोल इंडिया के निदेशक एचआर बिनय रंजन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मालूम हो कि बिनय रंजन की अभी सेवानिवृत्ति की उम्र नहीं हुई है। इसलिए निदेशक एचआर के रूप में उनके एक और कार्यकाल के लिए कोयला मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी कमेटी ने अवधि विस्तार से इंकार कर दिया था। इसके बाद तय हो गया था कि बिनय रंजन को अवधि विस्तार नहीं मिलेगा।कोयला मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में लिखा गया है कि स्थायी निदेशक ए...