मुकेश को मिली पीएचडी उपाधि
पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- पिथौरागढ़। सीमांत के लोधियागैर निवासी मुकेश कुमार कोहली को पीएचडी की उपाधि मिली है। मुकेश ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से कुमाउंनी एवं राजस्थानी लोक कथाओं में सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ तुलनात्मक अध्ययन विषय पर अपना शोध किया गया था। उन्होंने अपना शोध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभा पंत के निर्देश में पूरा किया था। बताया मुकेश ने 2020 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी-नेट भी उत्तीर्ण किया था। उन्हें पीएचडी उपाधि मिलने पर लोधियागैर के ग्रामीणों ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- मुकेश को मिली पीएचडी उपाधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.