मुकेश को मिला 47 लाख का मुआवजा
बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बीहट। आदर्श नगर बेगूसराय बीएमपी के मुकेश कुमार को दुर्घटना बीमा के मुआवजा के रूप में बीमा कंपनी के द्वारा करीब 48 लाख का मुआवजा दिया गया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि बेगूसराय के मुकेश कुमार जो बहादुरनगर के मूल निवासी हैं, मोटर दुर्घटना में 5 अगस्त 2017 को बुरी तरह घायल हो गए थे। सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद वह 40 प्रतिशत विकलांग हो गये थे। अधिवक्ता ने ट्रक की बीमा कम्पनी पर 50 लाख का क्लेम वाद दाखिल किया था जिसमें एडीजे- 11 मनोज कुमार ने पीड़ित को 47,92,369 रूपए बीमा कम्पनी (ओरिएंटल इन्श्योरेन्स) से भुगतान करवाये। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.